Japanese Car Company सुजुकी मोटर कॉर्प (Suzuki Motor Corp.) कथित तौर पर भारत में अपनी पहली Electric Car लॉन्च करने की योजना बना रही है। एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि कंपनी साल 2025 तक अपनी पहली Electric Car भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसके ऊपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत में सुजुकी मोटर Maruti के साथ मिलकर काम करती है और Maruti Suzuki की Wagon R EV पहले ही देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार को कई बार रोड टेस्टिंग में भी देखा जा चुका है और इसकी लाइव तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। हालांकि Maruti ने इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
एशियाई न्यूज़ वेबसाइट Nikkei की रिपोर्ट के अनुसार, Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट यह दावा भी करती है कि इस कार को पहले देश में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी इसे अपने घरेलू बाज़ार और अन्य बाज़ारों में पेश करेगी। हालांकि कार को भारत पहुंचने में अभी लंबा समय लग सकता है। रिपोर्ट का कहना है कि यह कार 2025 तक लॉन्च हो सकती है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में आगामी कार की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है। आगामी Suzuki Electric Car की कीमत 15 लाख येन (लगभग 10 लाख से 11 लाख रुपये) के बीच बताई गई है।
भारत में फिलहाल Electric Vehicle की बिक्री काफी धीमी है, जिसका श्रेय खराब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जाता है। हालांकि भारत सरकार 2030 तक देश में कम से कम 30 प्रतिशत Electric Vehicle होने का लक्ष्य रख चुकी है। इसके अलावा, Electric Vehicle की ओर ग्राहकों की रूची बढ़ाने के लिए सरकार सब्सिडी भी पेश कर रही है। हाल ही में गुजरात सरकार की नई EV पॉलिसी के चलते राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में काफी कटौती देखने को मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने भी अपनी नीतियों में बदलाव किए हैं, जिसके तहत सब्सिडी को बढ़ाया गया है।
Suzuki की इलेक्ट्रिक कार को देश में कदम रखने में फिलहाल काफी समय है, लेकिन Maruti Suzuki Wagon R EV के देश में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में यह स्पष्ट भी किया था कि कार को जल्द लॉन्च करने की उनकी कोई योजना नहीं है। Wagon-R EV को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लाइव तस्वीरों के जरिए इसका डिज़ाइन भी सामने आ चुका है। Wagon R Non Electric भारत में मध्यम वर्गिय क्षेणी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार है। यही वजह है कि इसके आगामी Electric Version के भी कम कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

