सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) के नए रेट जारी कर दिए हैं. पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Price) में आज शुक्रवार को लगातार 13वें दिन राहत मिली है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल की कीमतें (Fuel Price) जस की तस बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये है. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 74 डॉलर के आस-पास चल रही हैं.
मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 42 दिनों में पेट्रोल करीब 11.52 रुपये तक महंगा हो चुका है. बता दें मई से लेकर जुलाई तक रुक-रुक कर ईंधन की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है.
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है. इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है.
