Mahindra भारतीय बाज़ार में नई XUV700 SUV को पेश करने जा रही है। Official लॉन्च से पहले इस SUV की तस्वीरें लीक हुई हैं। तस्वीरों में Mahindra XUV700 से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आई हैं। Mahindra इसे एक Premium SUV के रूप में लाने जा रही है। इसे W601 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें अपमार्केट स्टाइलिंग और फीचर्स मिलने जा रहे हैं। यह 6 और 7 सीटर ऑप्शन में आएगी।
Mahindra XUV700 Exterior Details
XUV700 में कई स्लैट्स के साथ क्रोम फिनिश्ड फ्रंट ग्रिल, मस्कुलर बोनट, C शेप के हेडलैंप और LED DRLs देखने को मिलेंगे। हाल ही में लीक हुई तस्वीरों में इसके रियर डिज़ाइन को साफ देखा जा सकता है। इसमें रैप अराउंड टेल लैंप्स दिए जाएंगे, जो एक पियानो ब्लैक पट्टी के जरिए आपस में कनेक्ट होंगे। इसके अलावा SUV में ब्लैक आउट B पिलर, बॉडी कलर्ड ORVMs, Roof Rails और नए Alloy Wheels भी मिलेंगे।
For Video:- https://gplinks.co/gKwCwt4
XUV700 Interior Details
Interior की बात करें तो इसमें एक Dual Screen सेटअप मिलेगा, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Touchscreen Infotainment सिस्टम के रूप में काम करता है। इसमें डुअल जोन Climate Control भी मिलने वाला है। सीटें ड्यूल टोन बेज और ब्लैक कलर स्कीम में आएंगी। इसके अलावा लेदर रैप्ड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर-साइड सीट भी शामिल होगी।
क्या होगी कीमत
महिंद्रा ने नई XUV700 Launch में मिलने जा रहे 5 शानदार फीचर्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। इनमें स्मार्ट डोर हैंडल, ऑटो बूस्टर हेडलैंप, पर्सनलाइज्ड सेफ्टी अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर ड्रॉसिनेस डिटेक्शन और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट में पहली गाड़ी होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर के साथ आएगी। कार की शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
