Ye Gadi De Sakti Hai 8 Minute Ki 80% Charging Par 1,000 Km Ki Range


Chinese निर्माता GAC के Electric Brand Aion ने अपनी नई Electric कार Aion V को पेश किया है। कार को पेश करने के साथ ही कंपनी ने अपनी बेहतरीन बैटरी टेक्नोलॉजी को भी पेश किया। इस कार में कथित तौर पर Graphene बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जो मात्र 8 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज होने की क्षमता रखती है। इसमें कोई शक नहीं कि E-Vehicle के लिए वर्तमान में मौजूद चार्जिंग आउटपुट की तुलना में यह बेहद तेज़ है। उदाहरण के लिए, लगभग इतना समय किसी Non-Electric कार के टैंक को फुल भरने में लगता है। निश्चित तौर पर लॉन्च होने के बाद यह टेक्नोलॉजी क्रांति ला सकती है।


Electric Mobility खबरों पर फोकस करने वाली Chinese वेबसाइट CNEVPOST के अनुसार, Guangzhou Automobile Corporation (GAC) के Electric Mobility ब्रांड Avion ने कथित तौर पर अपने टेक्नोलॉजी इवेंट पर आगामी Aion V Electric कार को दिखाया और साथ ही यह भी बताया कि इस कार में मौजूद ग्रेफीन बैटरी टेक्नोलॉजी के चलते बैटरी पैक को मात्र 8 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। यदि आप सोच रहे हैं कि केवल Fast Charging ही इसकी एकमात्र खासियत है, तो आप गलत हैं।

कंपनी के दावे अनुसार, इस कार की रेंज 1000 Km है। हालांकि यह Graphene बैटरी टेक्नोलॉजी के आने वाले कुछ समय तक व्यावसायीकरण होना मुश्किल है। फिर भी, इसकी शुरुआत होना यह सकेंत है कि आने वाले कुछ सालों में हम रोड पर 1000 Km की रेंज देने वाली गाड़ियों को भागते देख सकते हैं।

कंपनी ने दो तरह की टेक्नोलॉजी को दिखाया है, जिसमें 3C Fast Charging और 6C Charging शामिल हैं। पहले वाला चार्जर बैटरी पैक को 16 मिटन में 0-80 प्रतिशत और 10 मिनट में 30-80 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखता है और दूसरा चार्जर यही काम क्रमश: 8 मिनट और 5 मिनट में कर सकता है।

रिपोर्ट आगे कहती है कि GAC Aion इस साल सितंबर में Aion V मॉडल पर इस टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होगी।
ShopSahiIndia

I am a student. My name is Mahesh Sharma. I am from Chittorgarh,India.

Post a Comment

Previous Post Next Post