Tata Motors अगले हफ्ते न्यू जेनरेशन टियागो एनआरजी (Tata Tiago NRG) Hatchback कार लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की Popular Hatchback कार टाटा टियागो (Tata Tiago) का स्पोर्टी एडिशन होगा। लॉन्च इवेंट 4 अगस्त को होगा, जिसे लेकर कंपनी मीडिया इनवाइट भी भेज चुकी है। लॉन्च से पहले, कंपनी सोशल मीडिया पर कार की एक झलक पेश की है। यह टाटा टियागो एनआरजी हैचबैक की सेकेंड जेनरेशन होगी। बता दें कि स्पोर्टी डिज़ाइन वाली इस 5-सीटर हैचबैक को कंपनी ने पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था। हालांकि पिछले साल इसे बंद कर दिया गया था।
2021 Tata Tiago NRG का इंटीरियर भी फ्रेश और स्पोर्टी डिजाइन वाला हो सकता है। Tiago के अपडेटेड मॉडल की तरह इसमें भी डैशबोर्ड रिडिजाइन किया जा सकता है। इसमें ब्लैक इंटीरियर और स्पोर्टी सीट्स दिए जाने की उम्मीद है। पुरानी टियागो NRG में एसी वेंट्स और गियर लिवर के चारों तरफ ऑरेंज एलिमेंट देखने को मिला था। उस समय 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था।
