Petrol Vs Electric Scooter : Aapke Liye Kya Sahi Hai Janiye Abhi

कहा जा रहा है कि भारत में Two Wheelers वाहनों का भविष्य Electric Scooter के रूप में सामने आ रहा है. अगर आप भी अपने लिए E-Scooter खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में आपके लिए कौन सा Scooter लेना बेहतर विकल्प है?

Range:-

पिछले कुछ समय तक Scooter चलाने के लिए Petrol एकमात्र विकल्प था. अब आपके सामने Petrol और E-Scooter के रूप में दो विकल्प हैं. दोनों में से किस विकल्प का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा यह फैसला करना आसान नहीं है, हम आपकी इस काम में मदद कर देते हैं.बेहतरीन रेटिंग वाली E-Scooty भी एक बार चार्ज होने पर 80-100 Km. तक चलने का दावा कर रही हैं. रोज Office जाने वाले व्यक्ति के लिए यह काफी है. रेंज की वजह से होने वाली दिक्कत हालांकि अब भी कायम ही है. बैटरी बदलने या चार्जिंग के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित होने तक यह दिक्कत बनी रह सकती है. अगर E-Scooty में आपकी बैटरी डिस्चार्ज हो गयी तो आपके सामने विकल्प सीमित ही बचते हैं. इस मामले में Petrol Scooter बेहतर विकल्प है.

Maintenance:-

आम तौर पर धारणा यह है कि Petrol Scooter की तुलना में Electric Scooter में Maintenance का खर्च कम होता है. इस पैमाने को लंबी अवधि और बड़े स्केल पर नापा जाना अभी बाकी है. Petrol Scooter में नियमित अंतराल पर Engine Oil बदलना और पार्ट्स के टूट-फूट आदि के मामले आम हैं जो Electric Scooter में कम हो सकते हैं.

Price और Running Cost:-

अगर आप भी Scooter खरीदना चाहते हैं तो यह जान लीजिये की कीमत की वजह से कई बार ग्राहकों के फैसले पर असर पड़ता है. E-Scooter पर FAME II से संबंधित सब्सिडी के बाद भी ये Petrol Scooter से महंगे हैं. बाजार में हालांकि सस्ते E-Scooter भी उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी रेंज कम है, स्पीड स्लो है और डीलर का नेटवर्क कम है. महंगी कीमत वाली E-Scooter में Lithium-ion बैटरी इस्तेमाल की जाती है, जो महंगी आती है. अगर आप इस पैमाने पर देखें तो E-Scooter काफी सस्ते विकल्प हैं. Petrol Scooter की तुलना में इनका रनिंग कॉस्ट बहुत कम है. E-Scooter बनाने वाली कंपनियां इसी तर्क के साथ अपने वाहन को ग्राहकों के सामने पुश कर रही हैं. अगर आप E-Scooter खरीदने में अधिक रकम खर्च करते हैं तो आपको कम रनिंग कॉस्ट के रूप में उसकी भरपाई करने का मौका मिलता है.

   

Station Network और Pollution:-

देश में Petrol Pump का बेहतरीन नेटवर्क बन गया है, इस वजह से आप Petrol Scooter में कहीं भी Petrol डलवा सकते हैं. Electric Scooter को चार्ज करना इस मामले में थोड़ा मुश्किल है क्योंकि अब तक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं हुआ है. आप कुछ मिनट में Petrol भरवा सकते हैं, जबकि बैटरी चार्ज करने के लिए कुछ घंटे का वक्त चाहिए. Fast Charging वाली व्यवस्था में भी आपको कम से कम एक घंटे के लिए E-Scooter को चार्ज करना ही पड़ेगा. बैटरी बदलने की व्यवस्था होने तक इस तरह की समस्या E-Scooter की राह में बड़ी बाधा बन सकती है. अगर हम Pollution की बात करें तो नयी पेट्रोल स्कूटी अब उत्सर्जन के नए मानक BS-VI के हिसाब से बनेंगी. इसके बाद भी E-Scooty प्रदूषण के मामले में इनसे काफी आगे है. E-Scooty में वास्तव में एग्जॉस्ट पाइप ही नहीं है. अगर आप पर्यावरण का ध्यान रखते हैं और सिर्फ ऑफिस/बाजार आने-जाने के लिए स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ई-स्कूटी ही बेहतर विकल्प है.

ShopSahiIndia

I am a student. My name is Mahesh Sharma. I am from Chittorgarh,India.

Post a Comment

Previous Post Next Post