Janiye Kaise Milegi OLA Ke Scooter Par Rs.54,000 Subsidy ??....

OLA का इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसकी बुकिंग 15 July से Rs. 499 में हो रही है। खरीदारी में इसे लेकर काफी उत्साह है। नतीजन, शुरुआती कुछ ही दिन में OLA के एक लाख से भी ज्यादा स्कूटर बुक हो गए। जो कि दुनिया का सबसे ज्यादा Pre-Booking रिकॉर्ड है।

फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग Date और Price अभी नहीं बताई है, लेकिन इसे लेकर लगातार नए Feature और Informaton सामने आ रही हैं। खास बात यह है कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें 42-57% तक की कम हो सकती हैं।

EV पर कितनी सब्सिडी मिल सकती है? समझिए

  • मान लीजिए Hero Optima HX इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली शोरूम में 1.22 लाख रुपए कीमत है।
  • इसमें केन्द्र सरकार लगभग 39 हजार की सब्सिडी देती है।
  • दिल्ली राज्य सरकार इस पर 15 हजार रुपए तक की सब्सिडी देती है।
  • दोनों को मिलाकर स्कूटर में 54 हजार रुपए की सब्सिडी हुई।
  • इसके बाद स्कूटर करीब 64 हजार रुपए का हो जाता है।
  • इसमें केन्द्र सरकार की 39 हजार की सब्सिडी डीलर को मिलती है, जिसे डीलर अपनी तरफ से स्कूटर की कीमत कम करता है।
  • वहीं राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली 15 हजार रुपए तक की सब्सिडी ग्राहक के अकाउंट में जाती है।

तो सब्सिडी के बाद ओला की कीमत कितनी हो सकती है? समझिए..

  • मान लीजिए OLA स्कूटर की कीमत करीब 1.30 लाख तय की जाती है।
  • दिल्ली राज्य सरकार इस पर 15 हजार रुपए तक की सब्सिडी देती है।
  • दोनों को मिलाकर स्कूटर में 54 हजार रुपए की सब्सिडी हुई।
  • अब कंपनी ने जितनी कीमत तय की है उसमें 54 हजार को कम कर दीजिए।
  • जैसा कि हम स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपए मान कर चल रहे हैं।
  • उस हिसाब से स्कूटर आपको करीब 75 हजार रुपए में मिल सकता है।
  • ओला के स्कूटर का नाम S1 और S1 Pro हो सकता है।

कंपनी 400 शहरों में बनाएगी चार्जिंग पॉइंट

साथ ही कंपनी भारत में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 400 शहरों में 100,000 से ज्यादा Location या TouchPoints पर हाईपरचार्जर (Hypercharger) लगाने का ऐलान किया है। इसमें OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर के ग्राहक को चार्जिंग में असुविधा नहीं होगी। किस सिटी में चार्जिंग पॉइंट है इस बात की जानकारी कंपनी की Official Website पर मिलेगी।

OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

सिंगल चार्ज पर 150 Km. की रेंज देगा

OLA का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 150 Km. तक दौड़ेगा। इसकी टॉप स्पीड 90 Kmph की होगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर होम चार्जर के साथ आएगा। कस्टमर इस स्कूटर को रेगुलर वॉल सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।

बूट स्पेस में दो हेलमेट आसानी से आ जाएंगी

इसमें बड़ा Boot Space भी मिलेगा। टीजर में बूट स्पेस में 2 Helmet रखते हुए दिखाया गया है। आमतौर पर स्कूटर के Boot Space में एक ही Helmet आ पाता है। इस स्कूटर को 10 Colours में पेश किया जाएगा। इसमें Black, White, Blue, Red और Pink जैसे Colours शामिल हैं।

सिर्फ 18 मिनट में ही 50% चार्ज होगा

कंपनी का दावा है कि Fast Charger से स्कूटर 18 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। इसमें 75 Km. की रेंज मिलेगी। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Smartphone Connectivity की सुविधा भी मिलेगी, जो OLA इलेक्ट्रिक ऐप के जरिए चार्जिंग स्टेटस की रियल टाइम जानकारी देने में मदद करेगी।

ShopSahiIndia

I am a student. My name is Mahesh Sharma. I am from Chittorgarh,India.

Post a Comment

Previous Post Next Post